फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वृंदावन तिराहे पर गड्ढे में मिला युवक का शव

अरुन पाराशर Updated Sun, 04 Jan 2026 10:09 PM IST

मथुरा के मांट में रिक्शा चलाने वाले युवक का शव कस्बा मांट में वृंदावन तिराहे पर खाली पड़े प्लाट में पानी के गड्ढे में मिला है। युवक पिछले रविवार से गायब था। कस्बा मांट में वृंदावन तिराहे पर स्थित एक खाली पड़े प्लाट में रविवार को लोगों को एक शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और शव को पानी से निकलवाया। युवक की पहचान मांट राजा निवासी गोविंदा (35) के रूप में हुई है। युवक के बड़े भाई बांके ने ने पुलिस को बताया कि गोविंदा रिक्शा चलाता था और पिछले रविवार से घर नहीं लौटा था। परिजन उसे तभी से तलाश करते घूम रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि युवक के परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। शव परिजन के सुपुर्द कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें