वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी यमुना महारानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए, जिनमें यमुना पूजन, पंचामृत से अभिषेक, विद्वत संगोष्ठी और छप्पन भोग सहित कई अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुए। श्री बृजवासी पंडा सभा के तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव में ब्रजवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। यमुना महारानी का पूजन एवं अभिषेक किया गया। इसके बाद धारा अभिषेक और विद्वत संगोष्ठी का आयोजन हुआ। चुनरी मनोरथ भी किया गया। मुख्य अतिथि श्याम सुंदर गौतम रहे। सायंकाल में यमुना महारानी को छप्पन भोग अर्पित किया गया और भव्य फूल बंगला सजाया गया। शोभायात्रा का भी आयोजन हुआ। राघव भारद्वाज, सुरेश चंद्र शर्मा, महेश भारद्वाज, रामनारायण बृजवासी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।