फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डुगडुगी के साथ चौमुहां में मतदाता जागरूकता अभियान

धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Dec 2025 12:33 PM IST

मथुरा। मतदाता सूची सत्यापन को लेकर चौमुहां नगर पंचायत ने एक अनूठा जागरूकता अभियान चलाया। एसआईआर की खुली बैठक में वोट सत्यापन की महत्ता समझाने के लिए नगर पंचायत कर्मियों ने ढोल और डुगडुगी बजाकर मतदाताओं को जागरूक किया। कर्मचारी दल ढोल लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में घूमा और डुगडुगी बजाकर लोगों को अनिवार्य सत्यापन की सूचना दी। इस अभियान में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का भी उपयोग किया गया, जिसमें लगे माइक से बार-बार घोषणा कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा था। यह जागरूकता रैली चौमुहां अड्डा, नगर पंचायत परिसर के समीप और मुख्य बाजार से होते हुए गुज़री।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें