फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा की छाता तहसील में घुसे चोर, कैंटीन से हजारों का माल ले गए

अरुन पाराशर Updated Sun, 11 Jan 2026 10:41 PM IST

मथुरा के तहसील छाता परिसर स्थित कैंटीन में चोरों ने जाली काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी रविवार को उस वक्त हुई जब लोगों ने खिड़की से बंदरों को घुसते हुए देखा। तहसील परिसर में रामवीर सिंह की कैंटीन संचालित है, जहां चाय के साथ खाने-पीने का सामान भी मिलता है। रविवार को कैंटीन के अंदर बंदरों को घुसते देख वहां से गुजर रहे लोगों ने फोन कर कैंटीन मालिक को सूचना दी। पहले तो कैंटीन मालिक को इस पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब मौके का वीडियो बना कर उन्हें भेजा गया तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में वे कैंटीन पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। गहनता से देखने पर पता चला कि किसी ने कैंटीन के पीछे लगी जाली को काटा और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कैंटीन मालिक के अनुसार चोर करीब 50- 60 हजार रुपये मूल्य का सामान और चार हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फोटो- कैंटीन की जाली काट कर चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें