फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिव्यांग बच्चों के हाथों से तैयार होंगे रक्षा सूत्र, भक्ति के साथ देशभक्ति का संदेश

मथुरा। रक्षाबंधन के पर्व पर मथुरा में आस्था, सेवा और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। दिव्यांगों के लिए कार्य करने वाली सामाजिक संस्था कल्याणं करोति द्वारा संचालित संबल विद्यालय के दिव्यांग और मूक-बधिर बच्चे अपने नन्हे हाथों से रंग-बिरंगी राखियां तैयार कर रहे हैं। बच्चों द्वारा तैयार राखियों में बच्चों की मेहनत, श्रद्धा और देशभक्ति की भावना भी जुड़ी है। बच्चों ने संकल्प लिया है कि कुछ राखियां भगवान बांके बिहारी जी और गिर्राज महाराज के चरणों में अर्पित की जाएंगी, जबकि कुछ रक्षा सूत्र देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों को समर्पित किए जाएंगे। बच्चों के हाथों से बनी राखियां यह संदेश दे रही हैं कि प्रतिभा किसी शारीरिक कमी की मोहताज नहीं होती। राखी बनाना उनके लिए कला और रोजगार के साथ आत्मविश्वास व आत्मनिर्भरता का माध्यम भी है। मथुरा की धरती से तैयार ये रक्षा सूत्र भगवान के चरणों में भक्ति, सैनिकों के हाथों में सम्मान और समाज के सामने मानवता व देशभक्ति का संदेश पहुंचाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें