मथुरा में पुलिस और एएनटीएफ आगरा की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। मादक पदार्थ की खेप ले जा रहे तस्कर को पकड़ा। तस्कर से तीन करोड़ कीमत की हेरोइन और स्मैक बरामद हुई है। तस्कर मथुरा से दिल्ली जाने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पकड़ लिया गया। कोतवाली की रिपोर्टिंग चौकी कृष्णानगर पुलिस और एएनटीएफ आगरा की टीम ने मथुरा में हेरोइन और स्मैक की सप्लाई देकर दिल्ली जाते तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने 1.62 किलो हेरोइन और 469 ग्राम स्मैक बरामद की है।