फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गौरी गोपाल आश्रम में प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली भव्य शोभायात्रा

वृंदावन नगर परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम में लक्ष्मी नारायण भगवान, सीतारामचंद्र भगवान एवं राधा कृष्ण भगवान का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। सुबह आश्रम से शोभायात्रा निकाली गई। बैंड बाजों की धुन पर भक्त झूमते नाचते गए। महिलाएं सिर पर कलश लिए हुई थीं। बैंड बाजों के बीच रथ भी चल रहे थे। जिस पर संत सवार थे। अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया कि शोभायात्रा गौरी गोपाल आश्रम से प्रारंभ हुई फिर परिक्रमा मार्ग, रमणरेती चौराहा, इस्कॉन मंदिर, फोगला आश्रम, विद्यापीठ चौराहा और अटल्ला चुंगी होते हुए आश्रम पर आकर समाप्त होगी। साथ ही इस उत्सव के अंतर्गत अनेकों धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। साथ ही 13 फरवरी से 15 फरवरी तक संत समागम का आयोजन होगा। जिसमें देश भर के अनेकों संत अपने आशीर्वचन देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें