फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजलीघर में संविदा कर्मी को मारी गोली, मामूली विवाद पर सिक्योरिटी गार्ड ने बहाया खून; कर्मचारी की हालत गंभीर

मथुरा के कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर स्थित बिजलीघर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली विवाद के बाद वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने संविदा कर्मी को गोली मार दी। गोली लगने से संविदा कर्मी दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। बताया गया है कि सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से बिजलीघर पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड नेत्रपाल का किसी बात को लेकर संविदा कर्मी दीपक से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान नेत्रपाल ने दीपक पर गोली चला दी। गोली लगते ही दीपक घायल होकर गिर पड़ा। कर्मचारियों के मुताबिक, घटना के समय सिक्योरिटी गार्ड के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही बिजलीघर में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कार्यालय में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया और कई कर्मचारी वहां से चले गए। ड्यूटी पर मौजूद एक गार्ड ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही गोली चलाने वाले सिक्योरिटी गार्ड के बारे में भी पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के कारणों और विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें