फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एकता का संदेश लेकर निकलेगी सनातन एकता पदयात्रा, मथुरा में कैबिनेट मंत्री ने देखी तैयारियां

अरुन पाराशर Updated Sun, 02 Nov 2025 04:05 PM IST

सनातन संस्कृति, एकता और सद्भावना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के निर्देशन में सनातन एकता पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा सात नवंबर को दिल्ली के छतरपुर मंदिर से प्रारंभ होकर श्री बांके बिहारी मंदिर, मथुरा-वृंदावन तक जाएगी। यात्रा का 13 से 15 नवंबर तक छाता विधानसभा क्षेत्र के कोसी, छाता और चौमुहां में ठहराव रहेगा। पदयात्रा के आगमन और प्रबंधन को लेकर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, सीओ भूषण वर्मा, एसडीएम वैभव गुप्ता, यात्रा प्रभारी अंकित मिश्रा, सभासद लवली वर्मा आदि यात्रा पड़ाव स्थलों का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। यह पदयात्रा सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे आपसी समन्वय के साथ शांतिपूर्ण और सफल आयोजन सुनिश्चित करें। यात्रा मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने तथा सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि पदयात्रा 13 नवंबर को कोसी की अनाज मंडी में रात्रि विश्राम करेगी। बैठक में तय किया गया कि पदयात्रा मार्ग और पूर्ण ठहराव स्थल के आसपास के क्षेत्रों में मांस और मदिरा की सभी दुकानें रूप से बंद करवाई जाएंगी। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था, अस्थाई शौचालय, पेयजल, जलपान, चिकित्सा, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और निर्बाध बिजली आपूर्ति जैसी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग को पूरी तरह दुरुस्त और स्वच्छ रखा जाए, ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें