फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से एक की माैत, दो गंभीर घायल

मथुरा के शहर कोतवाली की चंदा कॉलोनी में शुक्रवार की शाम को ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर विभिन्न अस्पताल पहुंची। यहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि बीएसए रोड इंजीनियरिंग कॉलेज रोड स्थित चंदा कॉलोनी में थाना रिफाइनरी के गांव भाहई निवासी रामवीर सिंह का मकान है। मकान के बराबर में ही उनका ऑक्सीजन सिलिंडर रखने का गोदाम है। शुक्रवार की दोपहर पांच बजे के करीब जोरदार आवाज के साथ सिलेंडर फटा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें