फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छाता में सरदार पटेल जयंती पर माल्यार्पण कर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, 'रन फॉर यूनिटी 2025' का शुभारंभ

धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Oct 2025 02:40 PM IST

मथुरा के छाता कस्बे के ओल्ड जीटी रोड़ स्थित नगर पंचायत कार्यालय से शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के अवसर पर समाज में एकता, अखंडता और सद्भावना का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से "रन फॉर यूनिटी 2025" का शुभारम्भ पुलिस क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा ने किया। सर्व प्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। के बाद नगर पंचायत कार्यालय छाता से रन फॉर यूनिटी 2025 नगर के विभिन्न मार्गों से निकाला गया। इसमें स्कूल के बच्चे वल्लभभाई पटेल जय-जयकार करते हुए शामिल थे। साथ ही कोतवाली प्रभारी कमलेश सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि ठा. फाल्गुन उर्फ कान्हा, कस्बा इंचार्ज राहुल चौधरी, महिला एसआई शकुन वेदवान सहित पुलिस प्रशासन व नगर पंचायत के कर्मचारी शामिल हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें