फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रेलवे फाटक बंद करने पर भड़के विधायक, अधिकारियों से हुई नोकझोंक

अरुन पाराशर Updated Thu, 18 Sep 2025 05:59 PM IST

मथुरा के राया में कटरा बाजार रेलवे फाटक को लेकर बृहस्पतिवार को रेलवे प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक के बीच नोकझोंक हो गई। रेलवे प्रशासन की ओर से लगाई रेलिंग को विधायक ने उखड़वा दिया। रेलवे प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार के दिन कटरा बाजार फाटक को बंद करना तय था और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेलवे प्रशासन ने लोहे की रेलिंग लगा कर रास्ता बंद कर दिया। इसको लेकर बाजार में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते हि क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश मौके पर पहुंच गए। रेलिंग को लेकर रेलवे इंजीनियरों और विधायक के बीच काफी नोकझोंक हुई। विधायक ने रेलिंग को उखड़वा दिया। फाटक बंद को लेकर काफी लोग एकत्रित हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे पुलिस मौजूद रही। लोगों का कहना है कि फाटक बंद होने से राया के लोगों को काफी नुकसान होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें