फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बलदेव में भरत मिलाप मेला में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Arun Parashar Updated Sat, 04 Apr 2026 04:50 PM IST

मथुरा के बलदेव में ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला का आयोजन हर्षोल्लास व धूमधाम से हुआ। श्री कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में भरत मिलाप मुख्य बाजार शिवरतन बाजार में हुआ। राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान के स्वरूप मोती बाजार से आए, वहीं भरत-शत्रुघ्न शिवरतन बाजार से आए, चारों भाइयों का मिलन श्री दाऊजी मंदिर, सिंह पौर द्वार पर हुआ। इसे देखने हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्वरूपों की जगह-जगह आरती उतार कर स्वागत सम्मान किया। चेयरमैन डॉ. मुरारीलाल अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राजाराम पांडेय, समिति अध्यक्ष पीतांबर पांडेय, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री मेरुकांत पांडेय, थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने स्वरूपों की आरती उतारी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें