फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोवर्धन में ठाकुर श्री हरिदेव जी मंदिर के मुख्य द्वार पर लगा ताला, सेवा-पूजा को लेकर जारी विवाद

Dhirendra Singh Updated Sat, 09 May 2026 05:06 PM IST

मथुरा के गोवर्धन तलहटी के मानसी गंगा मंदिर स्थित ठाकुर श्री हरिदेव जी मंदिर में सेवा-पूजा व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि देर रात मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगाए जाने के बाद श्रद्धालुओं और मंदिर से जुड़े लोगों में नाराजगी देखी गई। घटना के बाद कुछ लोग मंदिर परिसर के बाहर एकत्र हुए और स्थिति को लेकर चर्चा करते रहे। मंदिर पक्ष का कहना है कि माननीय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन पंचम, मथुरा द्वारा 13 फरवरी 2026 को चंद्रमोहन गोस्वामी एवं मदन मोहन गोस्वामी को मंदिर की सेवा-पूजा व्यवस्था संचालित करने के संबंध में आदेश दिया गया था। मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि आदेश के अनुसार व्यवस्था लागू करने को लेकर पक्षों के बीच मतभेद बने हुए हैं। मंदिर से जुड़े गोस्वामी आचार्य पुरुषोत्तम ने व्यवस्था को लेकर विरोध जताते हुए मंदिर के बाहर अनशन प्रारंभ किया है। उनके समर्थन में श्रद्धालु भी वहां पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी। इसी बीच सेवायत अमित गोस्वामी ने कहा कि परंपरागत व्यवस्था के अनुसार अब मंदिर की सेवा-पूजा की जिम्मेदारी गोविंद गोस्वामी को सौंप दी गई है और वे आज से सेवा कार्य संभाल रहे हैं। स्थानीय स्तर पर स्थिति को लेकर चर्चा जारी है और सभी पक्ष समाधान की उम्मीद जता रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से अब तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जबकि मामला न्यायिक प्रक्रिया में विचाराधीन बताया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें