फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रक्षाबंधन पर हुई कबड्डी प्रतियोगिता, शहीद भगत सिंह टीम बनी विजेता

मथुरा के साैंख में रक्षाबंधन के त्योहार के अवसर पर युवाओं ने सीताराम मंदिर परिसर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें युवाओं की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। शहीद भगत सिंह टीम विजेता बनी। पूर्व सैनिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन नेत्रपाल सिंह ने विजयी टीम को 2100 रुपये व उपविजेता टीम को 1400 रुपये की राशि से पुरस्कृत किया। बच्चों की दोनों टीमों को सांत्वना पुरस्कार बांटे गए। इस मौके पर जुगेंद्र सिंह लंबरदार, विजय सिंह, तेजवीर सिंह, कलुआ, मानसिंह, केवल सिंह, वीरेंद्र सिंह, पवन, शिवम, लोकेश, आकाश सिंह, अन्नू, त्रिलोकी, देव, प्रिंस, कान्हा, जीतू आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें