फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शैक्षणिक भ्रमण से खिली चेहरों पर मुस्कान

कोसीकलां में नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित दो कॉलेज के छात्र-छात्राओं को गुरुग्राम का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। सुबह नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने तिरंगा दिखाकर बच्चों के दल को रवाना किया। इस दौरान विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान उभर आई। नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज और नगर पालिका इंटर कॉलेज के करीब 125 छात्र-छात्राओं का दल भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकlरों के साथ विशालगढ़ फार्म के लिए रवाना हुआ। अध्यक्ष ने बताया कि उनका प्रयास है कि दोनों ही कॉलेज के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जाए। इससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने नारियल फोड़कर, प्रसाद वितरण कर बस को रवाना कराया। प्रधानाचार्य खुशबू चक एवं बाबूलाल आदि साथ गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें