फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा में रेलवे ट्रेक पर मिला युवक का शव

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित ईट मंडी रेलवे लाइन पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक तीन दिन पूर्व घर से गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक छोटे लाल ने बताया कि मंगलवार को ईंट मंडी रेलवे लाइन पोल संख्या 345/1314 के पास रेलवे ट्रेक पर युवक के शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त प्रीति विहार कालोनी निवासी अंशु (25) के रूप में हुई। शिनाख्त अंशु के भाई राहुल ने की। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के चाचा राधेश्याम ने बताया कि युवक नशे का आदी था। नशा करके इधर-उधर घूमता रहता था। ज्यादा नशा करने के कारण ट्रेन दिखाई नहीं दी होगी और ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें