मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में शुक्रवार रात रिफाइनरी साइड बी स्थित विद्युत पोल पर काम कर रहे संविदाकर्मी की होर्डिंग हटाते समय करंट लगने से मौत हो गई। परिजन ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर बिना सुरक्षा उपकरणों के ही कर्मचारी को पोल पर चढ़ाने का आरोप लगाया है। फरह थाना क्षेत्र के गांव महुअन निवासी गौरव ने बताया कि उनके पिता राजकुमार (51) विद्युत निगम में संविदा पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी बरारी फीडर पर थी। शुक्रवार रात रिफाइनरी साइड-बी के साथी लाइनमैन कैलाश और आजाद उन्हें अपनी साइड पर ले गए। यहां उन्हें 11 हजार केवी की विद्युत लाइन में हुए फॉल्ट को सही कराने के लिए रात 11.20 बजे पोल पर चढ़ा दिया।