फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महंगाई व छात्र मुद्दों को लेकर कांग्रेस का तहसील पर प्रदर्शन

Arun Parashar Updated Thu, 23 Jul 2026 06:01 PM IST

महंगाई, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांट तहसील पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील का घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ता राधे कृष्णा फार्म हाउस के बाहर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में तहसील मुख्यालय पहुंचे। तहसील गेट पर पहले से तैनात पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शन सभा में बदल गया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसी समस्याओं पर नियंत्रण पाने में विफल रही है। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। कार्यक्रम का संचालन मांट ब्लॉक अध्यक्ष हरदेव सिंह ने किया। प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, शिवदत्त चतुर्वेदी, हरिओम उपाध्याय, गंगाशरण दीक्षित, खचेरमल प्रधान, करविंदर सिंह, धर्मवीर सिंह, सुशील कुमार, सतीश चंद्र दुबे, जयगोपाल शर्मा आदि माैजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें