फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया बलदेव धाम आने का आमंत्रण

ब्रज की पावन नगरी धार्मिक तीर्थ स्थल बलदेव धाम में भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई ठाकुर दाऊजी महाराज के दर्शन व शुभागमन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रण दिया गया है। बलदेव पब्लिक स्कूल बलदेव के निदेशक समाजसेवी व पर्यावरण प्रेमी डॉ. अशोक सिकरवार व अनीता सिकरवार ने बलदेव क्षेत्र से संत समाज व समस्त क्षेत्रीय जनमानस की ओर से मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र देकर बलदेव आने का निमंत्रण दिया है। बलदेव धाम पधारने का आग्रह किया है। डॉ. अशोक सिकरवार ने कहा मुख्यमंत्री के बलदेव धाम आगमन से क्षेत्र की जनता, संत समाज और श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ गौरव की भावना उत्पन्न होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से भगवान दाऊजी महाराज की पावन नगरी में पधारने का अनुरोध किया। विश्वास जताया गया मुख्यमंत्री के आशीर्वाद व आगमन से बलदेव धाम की धार्मिक व सांस्कृतिक गरिमा को और अधिक ऊंचाई मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें