फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा जिला कारागार में रही 'हरे कृष्ण-हरे कृष्ण' की गूंज

अरुन पाराशर Updated Wed, 17 Dec 2025 06:17 PM IST

मथुरा में इस्कॉन रुक्मिणी विहार, वृंदावन द्वारा मंगलवार को जिला कारागार में एक प्रेरणादायी आध्यात्मिक एवं सामाजिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन द्विजराज प्रभु एवं गोलोक गौर प्रभु के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर बंदियों के बीच भगवद्गीता वितरण, हरिनाम संकीर्तन और महाप्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हरिनाम संकीर्तन से हुई, जिसमें कारागार में निरुद्ध बंदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 'हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे' महामंत्र की दिव्य ध्वनि से पूरा कारागार परिसर भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया। संकीर्तन के दौरान कई बंदी भावविभोर होकर नृत्य करते भी दिखाई दिए। सर्दी को ध्यान में रखते हुए इस्कॉन रुक्मिणी विहार द्वारा 500 कंबलों का वितरण भी किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें