फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोसीकलां के गुरूषगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, टीम ने सामान भी किया जब्त

Arun Parashar Updated Mon, 20 Jul 2026 11:22 PM IST

मथुरा के कोसीकलां में नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को गुरूषगंज क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रशासन की टीम ने बुलडोजर की मदद से अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण हटा दिए। मौके से सामान जब्त किया गया। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस और चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन निर्धारित समय तक कब्जे नहीं हटाए गए। इसके बाद सख्ती के साथ अभियान चलाया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि मंगलवार को भी गुरूषगंज में अभियान जारी रहेगा। जिन लोगों ने निर्धारित सीमा से अधिक कब्जा कर रखा है, उनकी नाप-तोल कराई जाएगी। यदि अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया तो जुर्माना लगाने के साथ सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि इलाके को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। दोबारा कब्जा करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान लेखाधिकारी योगेंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर कमलेश सिंह सहित नगर पालिका और पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें