फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अगहन पूर्णिमा मेला चार दिसंबर से, तैयारियां पूरी

मथुरा के बलदेव में अगहन पूर्णिमा लक्खी मेला 4 दिसंबर से शुरू होगा। बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। सीओ संजीव कुमार राय ने कहा कि मेेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं होगी। सुरक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व पार्किंग आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्य मार्गों पर जाम नहीं लगे ऐसी व्यवस्था रहेगी। चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल व ईओ संजय कुमार ने कहा कि मेले में सफाई, पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से होगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि एंबुलेंस व स्वास्थ्य टीम मौजूद रहेंगी। इस दौरान थानाध्यक्ष रंजना सचान, मेला कमेटी अध्यक्ष कमल कुमार पांडेय, अजीत पहलवान, बंटी पहलवान, सुनील पांडेय, जेई विद्युत महेश चंद्र, हम्मीर सिंह, सुरेंद्र सिकरवार, सौरभ पांडेय, कौशल पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें