मथुरा के मांट के गांवों में डायरिया ने कोहराम मचा रखा है। बताया जा रहा है कि मांट इलाके के गांवों में अभी तक तकरीबन सात बच्चों की डायरिया की वजह से मौत हो चुकी है। डायरिया की वजह से बच्चों की मौत की खबर जब प्रशासन के कानों तक पहुंची तो शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के नैय्यर सहित एडीएम, सीडीओ और एसडीएम ने मांट सीएचसी और नौहझील सीएचसी का औचक निरिक्षण किया। निरीक्षण के बाद अस्पतालों में जो कमियां पाई गईं उनकी जांच के लिए सीएमओ ने टीम भेजने की बात कही।