वृन्दावन की एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक जून में बेटी की शादी होने वाली है, जिसके लिए शादी की तैयारियां भी चल रही थीं। आग लगने से शादी का सामान, जेवरात, कपड़े और नकदी समेत पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।