मथुरा के एक गांव में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां बहू के चरित्र पर शक के बाद उसकी परीक्षा लेने के लिए ससुरालवालों ने सारी हदें पार करते हुए उसके हाथों पर चूल्हे की जलती लकड़ी रख दी। इस मामले में पीड़ित लड़की के पिता ने थाने में सास समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट करने और उत्पीड़न करने की शिकायत दर्ज कराई है।