एक बार फिर से यमुना एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। घने कोहरे के कारण ट्रक और सवारियों से भरी बस में भिड़ंत हो गई। बस ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद एहतियातन गाड़ियों को टोल प्लाजा पर ही रोक लिया गया। घंटों तक गाडियों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस ने सभी को ड्राइविंग को लेकर एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।