मैनपुरी। केंद्र सरकार के बजट में युवाओं के लिए क्रिएटिव लैब और छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा का प्रावधान है। युवाओं का कहना है कि सरकार ने डिजिटल क्रिएटर व ऐसे अन्य युवाओं के लिए नए रास्ते खोले हैं जो अपनी प्रतिभा को निखार कर डिजिटल सक्षम बन सकते हैं। इसके साथ ही छात्रावास से उन छात्राओं को लाभ मिलेगा जो अन्य जिलों में जाकर सामान्य व तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रही है। उन्हें रहने के लिए अब कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।