मैनपुरी के करहल के गांव कुतुकपुर बुजुर्ग में सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में वक्ताओं ने संविधान को बचाने, बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक न्याय, महंगाई, बेरोजगारी पर चर्चा की। बैठक में आलोक शाक्य, डॉ. रामकुमार यादव, हरीश यादव, उदयवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, सनी यादव, सतेंद्र सिंह आदि माैजूद रहे।