फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

अरुन पाराशर Updated Mon, 06 Oct 2025 10:07 PM IST

मैनपुरी के बेवर में प्रभु रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर के जीटी रोड स्थित रामलीला मैदान में चल रही श्री रामलीला में सीता की खोज, श्रीराम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। मैदान में लीलाओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। लीला में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण जी, माता सीता की खोज करते हुए किष्किंधा पर्वत पर पहुंचते हैं, जहां हनुमान जी ने श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता कराई। श्रीराम ने सुग्रीव को को बाली वध करने का वचन दिया। वहीं, सुग्रीव ने माता सीता की खोज करने के लिए वानर सेना भेजने का वचन दिया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, लकी पांडेय, नितिन त्रिपाठी, अन्नू दीक्षित, लालजी दीक्षित, रानू गुप्ता, सत्यम मिश्रा, प्रबल शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें