मैनपुरी स्थित जेल में बुधवार दोपहर एक बंदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। कारागार कर्मियों ने शव मोर्चरी में रखवाया है। जिला कारागार के पुलिसकर्मी बुधवार दोपहर एक बंदी को जिला अस्पताल लेकर आए। जांच के बाद चिकित्सक ने बंदी को मृत घोषित कर दिया। मृतक बंदी का नाम 25 वर्षीय राम जीवन है।