मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कोई भी राजस्व निरीक्षक, लेखपाल के न पहुंचने से थाने पर आए हुए फरियादी मायूस लौटे। फरियादियों को बताया गया कि एसआईआर के काम के चलते कोई भी राजस्व कर्मी समाधान दिवस पर नहीं पहुंचा है। समाधान दिवस पर आए गढ़िया निवासी फरियादी रामनाथ ने बताया कि लगातार कई समाधान दिवस पर कोई भी राजस्व कर्मी के न आने से वापस लौट जाते हैं।