फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर लेखपालों का प्रदर्शन

मैनपुरी के करहल में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ करहल के पदाधिकारियों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि किए जाने, एसीसी विसंगति ठीक किए जाने, भत्तों मे वृद्धि किए जाने, पदनाम परिवर्तन किए जाने, अंतर्मण्डलीय स्थानांतरण, पेंशन विसंगति व बढ़ते भूमि विवादों के दृष्टिगत लेखपालों की संख्या बढ़ाए जाने, कार्यालय, राजस्व सहायक और राजस्व चौकी व्यवस्था किए जाने की मांग की। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष रवनीश यादव, सचिव अवनीश यादव, कर्णवीर, रेखा, अंजली दीक्षित, अंकुर गुप्ता, सीके, अजय कुमार शाह, निशा, तरुणा, दिनेश कठेरिया आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें