फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जारी हो गया ICSE 10वीं और 12वीं का परीक्षापरिणाम, रुद्रप्रताप बने जिला टॉपर

Dhirendra Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 01:56 PM IST

मैनपुरी में आईसीएसई का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार दोपहर को घोषित कर दिया गया। 10वीं में जिले में एकमात्र कॉलेज सेंट थॉमस कॉलेज का संचालन हो रहा है। जिसका परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। दसवीं में पंजीकृत 177 परीक्षार्थियों में से सभी परीक्षार्थी पास हुए हैं। जबकि आईएससी (12वीं) में पंजीकृत 96 परीक्षार्थियों में से सभी परीक्षार्थी पास हुए हैं । आईएससी में रुद्र प्रताप सिंह ने 98.75 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा तनवी 96.25 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रही हैं। तनवी ने कॉमर्स वर्ग में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । छात्र लक्ष्य गुप्ता 95.75 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें