मैनपुरी के करहल में मिशन शक्ति अभियान के तहत एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने किरथुआ स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और हेल्पलाइन नंबर के बारे मे जानकारी दी। कार्यक्रम मे सीओ अजय सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी, ज्ञानवती आदि माैजूद रहे।