फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पिता की माैत के बाद बदल गई भाइयों की नीयत, कब्जा ली जमीन; युवक ने लगाई डीएम से गुहार

धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 05:14 PM IST

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव सिरोलिया निवासी प्रदीप ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे छोटा है। पिता की तीन साल पहले माैत हो चुकी है। बड़े भाई धर्मेंद्र और अरविंद उसके हिस्से की व मां शीतला देवी की हिस्से की जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी मां और उसके हिस्से की जमीन को दबंग भाई नहीं छोड़ रहे हैं। प्रदीप ने बताया कि मां शीतला देवी उन्हीं के पास रह रही हैं। कई बार गांव में पंचायत के प्रयास भी किए गए, लेकिन धर्मेंद्र और अरविंद किसी की बात मानने को तैयार नहीं है। प्रदीप ने बताया कि वह थाने से लेकर तहसील दिवस तक में शिकायत कर चुके हैं। अब प्रदीप ने जिलाधिकारी से अपनी व मां के हिस्से की जमीन से कब्जा छुड़वाए जाने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें