संविधान दिवस कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि हमारा संविधान नियमों और कानूनों का एक समूह है जो किसी देश के संचालन और नियंत्रण करने की दिशा विनियमित करता है।