फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनौली सीमा पर नेपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारतीय नंबर की कार से खाली कारतूस बरामद

रोहित सिंह Updated Wed, 03 Dec 2025 04:25 PM IST

नेपाल के रूपनदेही जिले में भारत-नेपाल सीमा बेलहिया (सोनौली) पर सुरक्षा जांच के दौरान नेपाल पुलिस ने भारतीय नंबर की एक कार से 34 खाली कारतूस (खोखा) बरामद किए। कार भारत से नेपाल की ओर जा रही थी। चालक के पास कस्टम पेपर नहीं होने पर वाहन रोका गया। तलाशी में कारतूस मिलने पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुद को पैरा मिलिट्री फोर्स का जवान बताया। आरोपी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का निवासी है। उसे आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस कार्यालय भैरहवा भेज दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें