एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी संतोष शर्मा,मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरुण द्विवेदी, जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया मिश्रा , सहित भाजपा जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला गौतम तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव के अलावा तमाम भाजपा कार्यकर्ता और जिलास्तरीय अधिकारियों ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हाथों में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।