निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 19 वर्षीय युवती प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। परिजनों के समझाने पर शुक्रवार की सुबह चार बजे के बाद घर से बाहर निकल गई। खेत में स्थित एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसके समझा-बुझाकर नीचे उतारने का काफी प्रयास किया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर किसी तरह से उसे नीचे उतारा।