निचलौल ब्लॉक के धमउर और बढैपुरवा गांव में मनरेगा में मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर धांधली करने का मामला सामने आया है। धमउर में जहां बगैर काम शुरू हुए ही दो दिन पहले से 80 मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगा जा रही है। वही बढैपुरवा गांव में हर रोज 62 मजदूरों की जगह 100 की फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है। जिम्मेदारों की करतूत का उजागर तब हुआ, जब मनरेगा में काम न करने वाले लोगों ने एनएमएस पोर्टल पर अपलोड अपनी फोटो को देखा। मामले में ग्रामीणों ने शिकायत कर जांच की मांग की।