आगामी महाशिवरात्रि, रमजान माह, होली आदि त्योहारों के मद्देनजर शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने श्यामदेउरवां थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार पर कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जाए जिससे अन्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे, त्योहार को धार्मिक परंपरा और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए।