कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को ग्राम कुशहा के ग्रामीणों ने आबादी और धार्मिक स्थल के बीच निर्माणाधीन देसी शराब की दुकान को हटवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बीचोबीच शिव मंदिर, छठ घाट और आवासीय मकानों के समीप देसी मदिरा की दुकान खोले जाने की तैयारी की जा रही है, जिसका स्थानीय लोग लगातार विरोध कर रहे हैं।