महराजगंज के जिला अस्पताल परिसर स्थित ट्रामा सेंटर की सड़क और नाली बीते कई वर्षो से खराब पड़ा था। बरसात के समय ट्रामा सेंटर के ठीक समाने जलभराव हो जाता था। नगर पालिका महाराजगंज के द्वारा नाली और सड़क का निर्माण कराया जा रहा हैं।जिससे बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी।