कोल्हुई थाना क्षेत्र के जोगियाबारी में मंगलवार को मेला देखकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे लोगों के वाहन को तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार कई लोग घायल हो गए। इनमें 10 वर्षीय सेजल शर्मा की हालत गंभीर है। उसे सिद्धार्थनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।