फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: मकर संक्रांति पर पांडव वन धाम में उमड़े श्रद्धालु, जामनी नदी में डुबकी

दीपक महाजन Updated Fri, 16 Jan 2026 12:11 PM IST

डोंगराखुर्द। जामनी नदी के तट पर स्थित पांडव वन धाम पर सुबह श्रद्धालु ने जामनी नदी में डुबकी लगाकर पूजन अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने द्रौपदी समेत पांच पांडव, हनुमान जी महाराज के दर्शनकर प्रसाद अर्पित कर आर्शीवाद लिया। इसके साथ ही मेला में घूमकर आनंद लिया। मेला सात दिन तक चलेगा। वहीं, ग्राम डोंगराखुर्द स्थित डुंगरासन माता मंदिर, अमझरा घाटी स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घाटी में विराजे हनुमान जी महाराज के दरबार में मत्था टेकने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा। मेला की सुरक्षा व्यवस्था के लिए नाराहट थाना प्रभारी पारुल सिंह दलबल के साथ व्यवस्था का जायजा लेती रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें