राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में सोमवार को राजकीय इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम हजा। एएसपी कालू सिंह ने स्काउट-गाइड एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा तथा मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए बताया गया कि हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, मोबाइल फोन का उपयोग न करना, नशे की अवस्था में वाहन न चलाना तथा यातायात संकेतों का पालन करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए नियमों का पालन जीवन रक्षक सिद्ध हो सकता है।