फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लखीमपुर खीरी में वट सावित्री पूजा, सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र

Mukesh Kumar Updated Sat, 16 May 2026 03:59 PM IST

लखीमपुर खीरी में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। शनिवार को सुबह से ही सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार कर विभिन्न मंदिरों और वट वृक्षों के पास पहुंचीं। महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने भुईफोरवानाथ मंदिर, पंजाबी कॉलोनी स्थित ऋषि आश्रम, सौजन्या चौक, गोला रोड समेत कई स्थानों पर वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागे बांधे और व्रत कथा सुनी। पूजा स्थलों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही। कई महिलाओं ने फल-फूल, रोली, अक्षत और मिठाई अर्पित कर सावित्री-सत्यवान की पूजा की। धार्मिक मान्यता है कि वट सावित्री व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और दांपत्य जीवन सुखमय बना रहता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें