लखीमपुर खीरी के धौरहरा नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों एवं छुट्टियां का मानदेय काटे जाने के विरोध में मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय के सामने झाड़ू फावड़ा लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी यहां अनिश्चितकालीन हड़ताल कर धरने पर बैठ गए। रमेश कुमार बाल्मीकि, सूरज ,आशाराम, रवि, बराती लाल, विनोद, गुड्डू, सुरेश, संतोष, सहित सभी कर्मचारियों ने एव स्वर में आरोप लगाते हुए बताया कि नगर पंचायत ईओ गौरव सिंह सभी सफाई कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न करते हैं। कर्मचारियों को भी सम्मान से जीने का हक दिया जाए। साथ ही नगर पंचायत अनावश्यक किसी कर्मचारी का मानदेय न काटे। सभी सफाई कर्मचारी समाधान न होने तक नगर पंचायत कार्यालय में धरना देते हुए हड़ताल पर रहेंगे। ईओ गौरव सिंह ने बताया कि किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं काटा गया है। यदि किसी कर्मचारी के रिश्तेदार की मौत हुई है तो वह सूचना के बाद जा सकता है। ठेका कर्मचारियों को ठेकेदार ही झाड़ू फावड़ा देता है।