फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: रामसेवक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी के थाना भीरा क्षेत्र के ग्राम नौसरजोगी में हुए रामसेवक हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस घटना के पांच अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। नौसर योगी गांव के निवासी रामसेवक के साढ़ू के लड़के अरविंद, जिसकी ससुराल नौसर जोगी में है उसका अपने ससुरालयों से बीते बृहस्पतिवार को विवाद हुआ था। इसके बाद अरविंद अपनी मां के साथ मौसा रामसेवक के घर रुक गया था। शुक्रवार को फिर विवाद और मारपीट हुई, जिसमें विपक्षियों ने रामसेवक के सिर पर पटरी से वार कर दिया था जिससे गंभीर घायल रामसेवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को थाना भीरा पुलिस ने इस घटना के अभियुक्त पूरनलाल, उसके पुत्र अवशेष उर्फ अभिषेक निवासीगण ग्राम नौसरजोगी, रामलोटन उर्फ राजकुमार निवासी ग्राम डिमरौल और नीरज व सतेन्द्र निवासीगण ग्राम बीबीपुर थाना को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें